{"_id":"5f7f4ca68ebc3e9b7a5bf2ad","slug":"85-thousand-cash-stolen-from-foreign-liquor-warehouse-farrukhabad-news-knp587315384","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मदिरा गोदाम से 85 हजार की नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी मदिरा गोदाम से 85 हजार की नगदी चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंगलवार रात चोरों ने ठंडी सड़क स्थित एक विदेशी मदिरा के गोदाम से 85 हजार रुपये पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क निकाल तोड़ दी। पुलिस ने जांच की।
ठंडी सड़क स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सिंधी कालोनी निवासी ईश्वर दयाल शिवानी का विदेशी शराब का गोदाम है। सुबह मैनेजर दीपक गुप्ता, सेल्समैन सुमित यादव ने ताला खोला, तो अंदर का शटर टूटा दिखा। आईटीआई की दीवार में काफी बड़ा नकब लगा था। मैनेजर की सूचना पर गोदाम मालिक के पुत्र मीनू शिवानी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तो आईटीआई चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार भी पहुंच गए।
चोरों ने सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइनें तोड़ दीं। यही नहीं हार्डडिस्क भी निकालकर तोड़ दी तथा झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने बरामद कर ली है। मीनू शिवानी ने बताया कि चोर 85 हजार रुपये और शराब की दो-तीन पेटियां ले गए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।