फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   83 children stuffed in two vehicles, six dead, 52 injured

Farrukhabad News: दो वाहनों में ठूंसे गए 83 पड़वे, छह मरे, 52 घायल

Thu, 05 Jun 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
83 children stuffed in two vehicles, six dead, 52 injured
पांचाल घाट पर डीसीएम में क्रूरतापूर्वक लदे पड़वे।
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। शहर कोतवाली पुलिस ने पांचाल घाट पर क्रूरतापूर्वक पशुओं से लदी एक डीसीएम और पिकअप को पकड़ लिया। दोनों वाहनों में भैंस के 83 पड़वे लदे थे। ठूंस-ठूंसकर भरे होने से 52 पड़वे घायल मिले, जबकि छह की मौत हो चुकी थी। पशु चिकित्सकों ने पहुंचकर पड़वों का इलाज शुरू किया। वहीं, पुलिस ने वाहन चालकों समेत चार लोगों के हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पांचाल घाट पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक डीसीएम और पिकअप में ओवरलोड पशु लदे दिखे। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया। वाहनों में करीब 83 भैंसों के पड़वे ठूंस-ठूंसकर लदे थे। इस पर पुलिस ने चालकों समेत चार लोगों को फौरन हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों वाहनों को पांचाल घाट ब्लॉक कार्यालय पर लेकर आए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मोहित मिश्र ने परिसर में पशुओं को उतारने का प्रयास किया। बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल ने आपत्ति जता पशु नहीं उतरने दिए। चौकी इंचार्ज दोनों वाहनों को चौकी के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय ले गए। प्रधान प्रदीप गुप्ता ने आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस ने विद्यालय गेट के बाहर सभी पड़वों को उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि पिकअप और डीसीएम में 83 पड़वे लदे थे। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वाहनों में छह पड़वे मृत मिले हैं और करीब 52 घायल हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. पूरनचंद्र के साथ ही प्राइवेट पशु चिकित्सकों ने पहुंचकर पड़वों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed