{"_id":"5cc4971abdec22073073c6e2","slug":"81556387610-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा में टूटे तार ने चार बीघा खेत की फसल जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा में टूटे तार ने चार बीघा खेत की फसल जलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 केवी लाइन के झूलते तार तेज हवा में आपस में टकरा कर टूट गए। चिंगारियों के साथ तारों के खेत में गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा के साथ फैली आग की चपेट में आने से चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। बिजली बंद होने पर दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
भोलेपुर-बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन से गंगापार और शहरी क्षेत्र के लकूला विद्युत उपकेंद्र को 33 केवी लाइन गई है। यह लाइन सातनपुर नगला भोपतपट्टी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के खेतों के ऊपर से निकली है। तारों में कई जगह ज्वाइंट हैं और यह झूल रहे हैं।
शनिवार दोपहर तेज हवा चलने से 33 केवी के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी। इससे फसल में आग लग गई। कुछ देर में तार भी दो जगह से टूट कर खेत में गिर पड़े। आग की चपेट में आने से फसल धू धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
यह देखकर गांव के लोग और खेत मालिक महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल को सूचना देने के बाद गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाने को पानी और मिट्टी डालने लगे। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
तब तक आग की चपेट में आने से चार बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
तेज हवा में टूटे तार, चार बीघा फसल राख
दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू