फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मतदाताओं में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र नंबर वन

मतदाताओं में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र नंबर वन

Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र नंबर वन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा मतदाता कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। महिला वोटरों के मामले में भी यही विधानसभा क्षेत्र नंबर वन है। दूसरा नंबर सदर विधानसभा क्षेत्र का आता है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें जनपद की सदर, कायमगंज, भोजपुर व अमृतपुर के अलावा एटा जनपद की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र भी इसी लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर इस लोकसभा सीट पर 168860 मतदाता हैं। इसमें से 771534 महिला मतदाता हैं। साथ ही अन्य मतदाताओं की संख्या 70 हैं। विधानसभा क्षेत्रवार बात की जाए तो कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 387872 मतदाता हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 178815 है। यह भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर सदर विधानसभा क्षेत्र में 359093 मतदाता हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 164925 है। तीसरे नंबर पर अलीगंज है। यहां पर 328897 मतदाता हैं। इसमें 148303 महिला मतदाता भी शामिल हैं। अमृतपुर और भोजपुर में क्रमश: 303641 और 309357 मतदाता हैं। दोनों में ही महिला मतदाता 138583 और 140908 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज में अन्य श्रेणी का कोई मतदाता नहीं
अन्य श्रेणी के मतदाताओं की लोकसभा क्षेत्र में कुल संख्या 70 है। लेकिन अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या शून्य है। कायमगंज व सदर में सबसे अधिक 22-22 मतदाता इस श्रेणी के हैं। भोजपुर में 15 व अमृतपुर में 11 मतदाता अन्य श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed