फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एसीएमओ को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डाक्टर व कर्मचारी

एसीएमओ को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डाक्टर व कर्मचारी

Tue, 08 Jan 2019 07:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
एसीएमओ को  निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डाक्टर व कर्मचारी
फर्रुखाबाद। मिशन इंद्रधनुष के तहत एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने नवाबगंज सीएचसी व उसके उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर समेत कई कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। उन्होंने बताया सभी का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य अचानक नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्हें चीफ फार्मासिस्ट ओमकार मौर्य अनुपस्थिति मिले। जानकारी करने पर पता चला कि वह पांच जनवरी से अनुपस्थित हैं। वहीं महिला डॉक्टर कल्पना राजपूत एक जनवरी से लगातार गैरहाजिर थीं। इससे आशाओं का भुगतान भी लंबित है। इतना ही नहीं एमओआईसी भी 45 मिनट बाद आए। लैब टेक्नीशियन अवधेश मिश्रा भी अनुपस्थित थे। बताया गया कि उनका तबादला राजेपुर हो गया है।
विज्ञापन


डॉ. श्याम किशोर, डा. शैलेषबाला व काउंसलर मंजू कुमारी भी पांच जनवरी से गैरहाजिर चल रहीं हैं। एमओआईसी के पास मिशन इंद्रधनुष का कोई भी डाटा नहीं मिला। बताया गया कि उन्होंने किसी भी चरण की मानीटरिंग ही नहीं की है। अस्पताल के प्रसव कक्ष में आशा यूनिफार्म में नहीं मिलीं। इसके अलावा बवना उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात एएनएम कल्पना ने एक बजे तक कोई टीका नहीं लगाया था। इस पर एसीएमओ ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। साथ ही वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed