फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   80 drivers drove 2.92 lakh km buses, will get incentive allowance

Farrukhabad News: 80 चालकों ने चलाईं 2.92 लाख किमी. बसें, मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

Fri, 04 Apr 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
80 drivers drove 2.92 lakh km buses, will get incentive allowance
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर 11 दिनी प्रोत्साहन योजना लागू की थी। मंशा त्योहार पर समय से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना था। डिपो के 80 चालकों ने 2.92 लाख किमी. बसें चलाकर प्रोत्साहन योजना में अपना चयन करवा लिया। निगम इन चालकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

होली पर दूरदराज से यात्रियों को घरों तक पहुंचाना और इसके बाद उन्हें कामकाज के लिए दिल्ली, आगरा, कानपुर आदि शहरों तक छोड़ना बड़ी चुनौती था। निगम ने इससे निपटने के लिए चालक-परिचालकों के लिए 11 दिवसीय प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत चालकों ने बिना आराम किए रिकॉर्ड बसें चलाईं। डिपो ने 10 और 11 दिन ड्यूूटी करके लक्ष्य से पूरा करने वाले चालकों की सूची जारी की। इसमें 74 संविदा चालकों ने 2,70,685 किमी. और छह नियमित चालकों ने 22,176 किमी. बसें चलाईं।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक दिल्ली रूट पर बसों का संचालन होना बताया जा रहा है। होली के दौरान डिपो को अच्छी आय हुई। यही नहीं यात्रियों को भी समय से आने-जाने में सहूलियत हुई। एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के दिनों में चालक-परिचालक अपने परिजनों संग त्योहार की खुशियां नहीं मना पाते। तभी यात्रियों को उनकी खुशियां दे पाते हैं। शीघ्र ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed