{"_id":"5fe8aeb28ebc3e3e77198bdd","slug":"75-policemen-honored-including-three-cos-farrukhabad-news-knp6024655118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पुलिस अदम्य साहस को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में पुलिस अदम्य साहस को सलाम
विज्ञापन
खाकी सम्मान समारोह में कार्यक्रम करते बच्चे।
- फोटो : FARRUKHABAD
तीन सीओ समेत 75 पुलिसकर्मी सम्मानित
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी के बीच अपनी परवाह किए बिना ड्यूटी करने वाले तीन सीओ समेत 75 पुलिस कर्मियों का रविवार को कोरोना वारियर टीम ने सम्मानित किया। सीडीओ भी ने पुलिसकर्मियों को सराहा।
शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को कोरोना वारियर टीम ने खाकी सम्मान समारोह का आयोजन किया। सीडीओ डॉ राजेंद्र पैंसिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एएसपी अजय प्रताप ने सीडीओ का स्मृति चिन्ह व सम्मानपत्र भेंट किया। कोरोना वारियर टीम के लीडर शिवम दीक्षित ने सीओ सिटी राजवीर सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल सहित 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
सीडीओ ने कहा कि लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों ने अपनी परवाह किए बिना ड्यूटी का निर्वाहन किया। प्रत्येक वर्ष खाकी के सम्मान में कार्यक्रम होना चाहिए। इसके पहले बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। वैभव, हिमांशु, अंशु, पूजा, शिवा, विकास, आदर्श, अंकित ने डांस, नाटक व मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, एनसीसी कैडिट लीडर रिंकी यादव, अनुराग कनौजिया, अनमोल दीक्षित, संजीव बाथम कल्पना त्रिवेदी ने व्यवस्था संभाली। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, भप्पू सोनी, अर्चना अग्निहोत्री, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।