फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   75 closed tube wells will be constructed with Rs 30 crore

Farrukhabad News: बंद पड़े 75 नलकूपों का 30 करोड़ से होगा निर्माण

Sun, 24 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
75 closed tube wells will be constructed with Rs 30 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किसानाें के लिए अच्छी खबर है। जिले में वर्षों से बंद पड़े 75 राजकीय नलकूपों के फिर चालू होने की उम्मीद जगी है। शासन से इन नलकूपों के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इस योजना पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जनपद में 346 राजकीय नलकूप संचालित दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे नलकूप हैं, जिनकी बोरिंग फेल होने से वह वर्षों के बंद पड़े हैं। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप या किराए पर सिंचाई करनी पड़ रही है। वर्षों से बंद पड़े 75 राजकीय नलकूप चालू कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

एक नलकूप के निर्माण पर करीब 35 से 40 लाख रुपये खर्च होते हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए सुविधा को देखते हुए शासन से 75 नलकूपों के पुनर्निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। इससे इन नलकूपों के फिर दिन बहुरने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र के 4, कायमगंज का एक, कमालगंज के 15, बढ़पुर का एक, नवाबगंज के 11 व मोहम्मदाबाद के सर्वाधिक 43 राजकीय नलकूप शामिल हैं। इन नलकूपों के चालू होने से किसानों को सिंचाई में सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed