फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   74.81 percent voting in the by-elections for two main posts

दो प्रधान पदों के उपचुनाव में 74.81 प्रतिशत मतदान

Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
74.81 percent voting in the by-elections for two main posts
गांव सलेमपुर दूदेमई के प्राथमिक विद्यालय में वोट डालने को लगी लाइन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज/शमसाबाद। जिले में रिक्त चल रहे प्रधान के दो पदों के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। दोनों पोलिंग पर कुल 74.81 फीसदी मतदान हुआ। शाम को ब्लाक कार्यालय स्थित स्ट्रांगरूम में मतपेटिका रखवाई गईं।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत सलेमपुर दूदेमई के प्रधान दयाराम की बीमारी के चलते दिल्ली में मौत हो गई थी। इससे प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर करीब साढ़े आठ बजे चारो बूथों पर वोटिंग शुरू हुई। प्रधान चुनने के लिए बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला, तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बूथ पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। शाम तक बूथों पर कुल 2215 मतदाताओं में से 1538 ने मतदान कर 13 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद कर दिया। कुल 69.43 प्रतिशत मतदान किया गया। देर शाम पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिका व निर्वाचन सामग्री को ब्लॉक कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में जमा किया। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगलऊ परमनगर में प्रधान कमलेश कुमारी के निधन के बाद से पद रिक्त चल रहा था। उपचुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में उतरे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। ग्राम पंचायत में 1217 मतदाताओं के सापेक्ष 976 वोट पड़े। दोपहर दो बजे बूथ पर दो महिलाएं वोट डालने जा रही थीं। इसी बीच एक प्रत्याशी के अभिकर्ता ने फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने का आरोप लगाया। इस पर दूसरे प्रत्याशी के अभिकर्ता ने विरोध किया तो पुलिस कर्मी उस ओर पहुंच गए।
मामला समझ दोनों को शांत कराया। इसके बाद दोनों महिलाओं के वोट डलवाए गए। तीन बजे एक बार फिर फर्जी आधारकार्ड पर वोट डालने के आरोप में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक हुई। हालांकि मामला तूल पकड़ने से पहले ही पुलिस ने मामला शांत कर दिया।

बूथ के आसपास गांव की गलियों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वृद्धा तारावती को वोट डलवाने के लिए उनका पौत्र आशीष कुमार अपनी गोद में लेकर पहुंचा। शाम तक 80.19 प्रतिशत मतदान कराया गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों ने ब्लाक कार्यालय जाकर स्ट्रांगरूम में मतपेटिका व निर्वाचन सामग्री जमा की।

गांव गंगलऊ परमनगर के प्राथमिक विद्यालय में वृद्धा तारादेवी को वोट डलवाने ले जाता पौत्र आशीष। सं?

गांव गंगलऊ परमनगर के प्राथमिक विद्यालय में वृद्धा तारादेवी को वोट डलवाने ले जाता पौत्र आशीष। सं?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed