फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   वार्डनों की अभद्रता से महिला होमगार्ड ने ड्यूटी से किया इनकार

वार्डनों की अभद्रता से महिला होमगार्ड ने ड्यूटी से किया इनकार

Sat, 16 Mar 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
वार्डनों की अभद्रता से महिला होमगार्ड ने ड्यूटी से किया इनकार
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सुरक्षा को लगी महिला होमगार्ड ने ड्यूटी करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। उन्होंने वार्डन और विद्यालय के स्टाफ पर नौकरों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले को होमगार्ड जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गंभीरता से लेकर बीएसए को पत्र लिखा कर बा विद्यालय की वार्डन और स्टाफ के व्यवहार से अवगत कराया है।
विज्ञापन


जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। इसमें डीएम के आदेश पर सुरक्षा को आठ-आठ घंटे के लिए महिला होमगार्ड लगाई गई है। यह पूरे माह ड्यूटी करती हैं। होमगार्ड रानी तिवारी, संतोष तिवारी, गीता देवी, शारदा देवी, सरोज चौहान, मिथलेश चौहान, रेखा राठौर, सुमन कुमारी समेत 25-26 होमगार्ड ने जिला कमांडेंट को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि बा विद्यालय की वार्डन और स्टाफ उनके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करता है। बा विद्यालय राजेपुर, कायमगंज, कमालगंज की वार्डन अपनी कुर्सी उनसे उठवा कर धूप में डलवाती हैं। इसके बाद कुर्सी उठवा कर कार्यालय में रखवाती हैं। फुल टाइम टीचर अभद्र व्यवहार करती हैं। बा विद्यालय की वार्डन रात के समय बार-बार परेशान करती हैं। इससे वह बा विद्यालय की ड्यूटी नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन


जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए रामसिंह को भेजे पत्र में कहा कि रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाली महिला होमगार्डों में कुछ के छोटे-छोटे बच्चे हैं। रात्रि की ड्यूटी के दौरान वार्डन व फुल टाइम टीचर होमगार्ड के साथ कोई सहयोगात्मक व्यवहार नहीं करती हैं। इससे बा विद्यालय की वार्डन व स्टाफ को आचरण में सुुुधार लाने के लिए निर्देशित किया जाए, ताकि महिला होमगार्ड रात्रि कालीन ड्यूटी करती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed