फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   7 ke khilaaf dahej hatya ki report

सात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
7 ke khilaaf dahej hatya ki report
संकिसा (फर्रुखाबाद)। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई ने दहेज की मांग न पूरी होने पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज निवासी राजेश कुमार ने दस वर्ष पहले बहन कामिनी का विवाह थाना मेरापुर के गांव नौगावं निवासी नरेंद्र के साथ किया था। आरोप था कि ससुरालीजन दहेज में रुपये की मांग कर कामिनी को प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी होने पर राजेश ने बहन की ससुराल जाकर कई बार पंचायत की, लेकिन मारपीट जारी रही। 5 अगस्त 2020 को राजेश को सूचना मिली कि बहन कामिनी की मौत हो गई है। आरोप था कि बहन कामिनी को जहर देकर मारा है। इस मामले में थाने समेत पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी थी। इसमें कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर राजेश ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति नरेंद्र, ससुर सुरेश, सास उर्मिला, देवर अवनीश, ननद रूबी, अर्चना, शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed