{"_id":"5c5f0cc6bdec22120179b3a9","slug":"61549733062-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाला। भास्कर दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में पंडाबाग से शुरू हुआ जुलूस लोहाई रोड पर समाप्त हुआ। भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 10 फरवरी को पुण्य तिथि मनाई जाती है। उनकी वर्ष 1997 में लोहाई रोड पर ही गोली मारकर हत्या की गई थी।
इसी के बाद भाजपाई हर वर्ष पंडाबाग से लोहाई रोड स्थित घटनास्थल तक मशाल जुलूस निकालते हैं। शनिवार को उनके भतीजे पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। उनके बेटे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने दिन में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी। हिमांशु गुप्ता, शिवम दुबे, पंकज पाल, मनोज हलवाई, आदित्य मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, प्रबल त्रिपाठी, मयंक बुंदेला, अविरल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो