फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पूर्व सैनिक ने ई-रिक्शा से घायल को पहुंचाया अस्पताल

पूर्व सैनिक ने ई-रिक्शा से घायल को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक ने ई-रिक्शा से घायल को पहुंचाया अस्पताल
फर्रुखाबाद। लोगों की भीड़ में मानवता आज भी देखने को मिल जाती है, लेकिन जनता की सेवा में लगी सरकारी मशीनरी का रवैया गैरजिम्मेदाराना ही दिखता है। करीब आधा घंटे तक सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े युवक की सूचना यूपी 100 व 108 को दी गई जवाब मिला कि आ रहे हैं। लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। तभी वहां से गुजर रहे पूर्व सैनिक ने घायल को ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शहर के घुमना बाजार स्थित बूरा वाली गली के नुक्कड़ पर बंद दुकान के बाहर घायल पड़े युवक को देखने वालों की भीड़ लगी थी, लोगों का कहना था कि 100 नंबर व 108 नंबर को घायल की सूचना दी गई है। 100 नंबर पुलिस ने आने को कहा है। इसी दौरान वह से गुजरने वाली 108 एंबुलेंस को भीड़ ने रोक कर घायल की सूचना दी, लेकिन उसके चालक ने भी टरका दिया। करीब आधा घंटे भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसी बीच गुजर रहे पूर्व सैनिक संतोष कुमार मिश्र ने घायल को देखा तो उन्होंने साथ चल रही पत्नी को अकेले जाने को कहा और घायल को लोगों की मदद से ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज कराया।
विज्ञापन


उसके होश में न आने से जानकारी नहीं हो सकी कि घायल कहां का रहने वाला है। हर बार की तरह अंत में फिल्मी अंदाज में पहुंची यूपी 100 पुलिस लोगों से जानकारी लेकर चली गई। पर 108 नंबर एंबुलेंस तो पहुंची ही नहीं। पूर्व सैनिक के काम को देख लोगों ने कहा कि मानवता अभी भी जिंदा है, लेकिन सरकारी मशीनरी का रवैया जस का तस है सरकार चाहे कितनी भी सुविधाएं दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed