फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Fri, 04 Jan 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
आवारा पशु से टकराकर   बाइक सवार की मौत, साथी घायल
संकिसा (फर्रुखाबाद)। अन्ना मवेशी से बाइक टकराने पर मेेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी आलोक मिश्रा (35) पुत्र हरिशचंद्र मिश्रा की बुधवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आलोक मिश्रा गांव दुल्ला मई निवासी दोस्त कुलदीप शर्मा के साथ बाइक से फर्रुखाबाद गए थे। देर रात वह घर आ रहे थे। गांव नगला सूदन के निकट सड़क पर अचानक आए अन्ना मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों दूर जा गिरे। देर रात तक आलोक के घर न पहुंचने पर परिजन उन्हें ढूंढने के लिए पखना चौराहे की तरफ जा रहे थे। गांव नगला सूदन के निकट दोनों बेहोशी हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने जांच की। कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस से आलोक मिश्रा व कुलदीप को मोहम्दाबाद सीएचसी भेजा गया। इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई। दोस्त कुलदीप शर्मा की हालत में सुधार है। आलोक मिश्रा के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह अपने दो भाइयों में बड़े थे। पत्नी लवली, भाई आवेश व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। गुरुवार दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मेरापुर थानाध्यक्ष सुदीप मिश्र ने बताया की परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed