फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   61 examination centers divided into five zones and 11 sectors in farrukhabad

61 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन व 11 सेक्टर में बांटा

Mon, 28 Jan 2019 10:53 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
61 examination centers divided into five zones and 11 sectors in farrukhabad
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले में बनाए गए 61 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा है। यहां तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधनों के इस्तेमाल, अनुशासनहीनता, धमकी, मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 60 इंटर कालेज और एक केंद्रीय कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। 
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान को जोनल एक का प्रभारी बनाया गया है। इनके क्षेत्र में 13 परीक्षा केंद्र शामिल किए हैं। जिनके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद और खंड विकास अधिकारी बढ़पुर आरपी जायसवाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। एसडीएम सदर अमित आसेरी को जोनल दो का प्रभारी बनाया है। इनके क्षेत्र में 20 परीक्षा केंद्रों को रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सदर पवन कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पांच परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप को जोनल मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार अमृतपुर भानु प्रताप सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। छह परीक्षा केंद्रों के लिए अपर एसडीएम रमेश चंद्र यादव को जोनल मजिस्ट्रेट और जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट और कायमगंज तहसील क्षेत्र के 14 परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शमसाबाद आशीष कुमार, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज कमलेश कुमार, तहसीलदार कायमगंज गजेंद्र सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed