फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   60 villages surrounded by floods of Ramganga and Ganga

रामगंगा व गंगा की बाढ़ से 60 गांव घिरे

Sat, 01 Sep 2018 12:12 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 01 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
60 villages surrounded by floods of Ramganga and Ganga
कलक्टरगंज गांव में पानी से निकलते स्कूली बच्चे। - फोटो : amarujala
रामगंगा और गंगा की बाढ़ से तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांव घिर गए हैं। इसके चलते हजारों ग्रामीणों के सामने खाने-पीने के साथ ही अन्य समस्याएं खड़ी हो गई हैं। कई गांवों में सड़कें कटने से आवागमन में भी दिक्कतें होने लगी हैं। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। इससे बाइकें निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन



शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 137.05 और रामगंगा का 137.40 मीटर पर पहुंच गया। गंगा में 1.86 लाख और रामगंगा में 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा व रामगंगा में खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। गंगा की बाढ़ से बर्राखेड़ा, महमदगंज, हुसैनापुर, हुसैनपुर, तेरा अकबरपुर और खुटिया समेत करीब 40 गांव और रामगंगा की बाढ़ से करीब 20 गांव घिरे हैं। गांवों के चारो ओर पानी भरे होने से लोग परेशान हैं। यह ऊंचे स्थानों पर चूल्हा रखकर भोजन बना रहे हैं। चारे और भूसे की समस्या खड़ी हो गई है। कलक्टरगंज, जोगराजपुर, करनपुरघाट, अमैयापुर, हीरानगर, भावन, रूलापुर, चपरा, गुड़ेरा, गुलरिया, गहलार और खाकिन मार्गों पर पानी कमर से ऊपर बह रहा है। पानी से होकर ही ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवागमन कर रहे हैं। अर्जुनपुर-कड़हर मार्ग कटने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार को एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे ने शीशराम की मड़ैया, बंगला, नगला रामप्रसाद, कालिका नगला, माखन नगला, सुंदरपुर, कछुआगाढ़ा, नगला दुर्गू, जसूपुर गढ़िया, सैदापुर, रामपुर, जोगराजपुर, बमियारी, करनपुरघाट और कुड़री सारंगपुर आदि गांवों में बाढ़ राहत सामग्री बटवाई। उन्होंने बताया कि 1350 पैकेट बांटे गए हैं। 2200 पैकेटों की और मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed