संकिसा। दूसरे जिलों से आए लोगों का क्वारंटीन समय पूरा होने पर 57 लोगों का मेरापुर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें अपने-अपने घरों को भेज दिया गया। डाक्टरों की टीम ने सभी को इधर-उधर न घूमने तथा खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर तुरंत स्वास्थ्य महकमे से संपर्क करने की सलाह दी।
प्राथमिक विद्यालय मेरापुर में दूसरे जिलों से पहुंचे 57 लोगों को रोका गया था। उनका क्वारंटीन समय पूरा होने पर मोहम्मदाबाद से स्वास्थ्य टीम-ए के डॉ. धर्मेंद्र यादव, स्टाफ नर्स ललिता श्रीवास्तव, एएनएम फुलवासा ने एडीओ राकेश चंद्र गंगवार, दरोगा सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मधुलिका मिश्रा एवं सहकारी समिति अध्यक्ष व प्रधान के पति सुशील मिश्रा की मौजूदगी में सभी का बारीकी से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बचाव के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधन ने सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। व्यवस्था में ग्राम पंचायत की स्वास्थ्य टीम गीता वर्मा, गिरिजा देवी, शीलता, मंजू वर्मा, रंजना देवी, जसोदा देवी आदि उपस्थित रहीं।