फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   55 Arogya Mandir and PHC will be ready for Kayakalp Award

Farrukhabad News: कायाकल्प अवार्ड के लिए तैयार होंगे 55 आरोग्य मंदिर व पीएचसी

Thu, 26 Dec 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
55 Arogya Mandir and PHC will be ready for Kayakalp Award
फर्रुखाबाद। कायाकल्प अवार्ड योजना में चयन के लिए जनपद में 55 आरोग्य मंदिर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किए जाएंगे। चेक लिस्ट के आधार पर तैयारियां पूरी कराने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 161 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ वेलनेस सेंटर) व 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें 55 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए तैयार कराया जाएगा। इसमें ब्लॉक बढ़पुर के पांच व कायमगंज के दो नवाबगंज छह व शमसाबाद के चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कमालगंज के 11 स्वास्थ्य केंद्रों में पीएचसी जहानगंज व 10 आरोग्य मंदिर, मोहम्मदाबाद में पीएचसी खिमसेपुर, संकिसा, धीरपुर, मानपुर व नौ आरोग्य मंदिर, राजेपुर में पीएचसी अमृतपुर व नौ आरोग्य मंदिरों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर, रकाबगंज, साहबगंज व पीएचसी आईटीआई चौैराहे को शामिल किया गया है। अपर निदेशक ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों में चेक लिस्ट के आधार पर मानक पूरे कराने के लिए दूसरे जनपदों से नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि सभी नोडल अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान फोटो व चेक लिस्ट के अनुसार आख्या भेजें। मानकों के अनुसार स्वास्थ्य इकाई पर तैनात डॉक्टर व सीएचओ द्वारा मरीजों को दी जा रही सेवाएं, स्वच्छता, उपकरणों की सक्रियता, मानकों के अनुसार मरीजों की जांच आदि बिंदुओं पर असेसमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed