फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   540 houses lost power due to pole breaking

पोल टूटने से 540 घरों की बिजली रही गुल

Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
540 houses lost power due to pole breaking
नवाबगंज। बिजली का खंभा टूटने से कस्बे के 540 घरों की बिजली गुल हो गई। नया खंभा देर शाम तक न लगने से बिजली चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे के मुख्य मार्ग पर सीमेंट का खंभा लगा था। इससे 11 केवी लाइन निकली है। खंभा नीचे से चटक गया था। इसके गिरने के डर से स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी थी, लेकिन खंभा नहीं बदला गया।
शनिवार सुबह साढ़े छह बजे चटका सीमेंट का खंभा टूट गया। इससे 11 केवी के तार क्षतिग्रस्त होने से कस्बा में रहने वाले 540 लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

एसडीओ और जेई की लापरवाही से शाम तक टूटे खंभे को बदलने का काम नहीं कराया गया। इससे शाम तक कस्बे के लोगों की बिजली गुल रही। एक्सईएन कायमगंज राहुल बाबू कटियार ने बताया कि खंभा बदलवा कर बिजली चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed