{"_id":"5c68467abdec2229d239809e","slug":"51550337658-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश आश्रय स्थलों को 43.5 लाख हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश आश्रय स्थलों को 43.5 लाख हस्तांतरित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आश्रय स्थलों में बंद गोवंश के लिए दो माह के चारा आदि के लिए शनिवार को धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। 45 ग्राम पंचायतों व नगरपालिका फर्रुखाबाद के खातों में कुल 43 लाख 56 हजार 600 रुपये भेजे गए हैं।
जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में बंद मवेशियों के चारा आदि के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये भेजे थे। गाइड लाइन के अनुसार एक पशु के चारा के लिए 30 रुपये प्रति दिन निर्धारित हैं। आश्रय स्थलों में पशुओं के सत्यापन के लिए टैगिंग शुरू कराने के साथ प्रधानों व सेक्रेटरी के संयुक्त खाते भी खुलवाए गए। शनिवार को 45 ग्राम पंचायतों और नगरपालिका फर्रुखाबाद आश्रय स्थल संचालकों के खातों में मवेशियों की संख्या के आधार पर धनराशि हस्तांतरित कर दी गई। इनमें राजेपुर के आठ, कमालगंज व बढ़पुर के तीन-तीन, कायमगंज के सात, मोहम्मदाबाद के 14, नवाबगंज के 10 व नगरपालिका फर्रुखाबाद के खातों में चारा आदि की धनराशि भेजी गई है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि संचालकों द्वारा दी गई पशुओं की संख्या के आधार पर उनके खातों में दो माह के चारा आदि के लिए धनराशि भेज दी गई है। शेेष आश्रय स्थल संचालकों से पशुओं की संख्या व उनके बैंक खाता नंबर मिलने पर धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 2000 पशुओं की टैगिंग की जा चुकी है। टैगिंग का कार्य अभी चल रहा है।