फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दस टीमें खोजेंगी टीबी के मरीज

दस टीमें खोजेंगी टीबी के मरीज

Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दस टीमें खोजेंगी टीबी के मरीज
फर्रुखाबाद। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले में एसीएफ (एक्टिव केस फाइनडिंग) अभियान स्थगित कर दिया गया था। संविदा कर्मियों के वापस आ जाने से अब यह अभियान 6 फरवरी से चलाया जाएगा। इसके लिए 10 टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार टीबी को 2025 तक देश से खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत टीबी मरीजों के लिए नित नई योजनाएं लागू होती रहती हैं। पिछले साल से एसीएफ अभियान चालू किया गया था। इसके अंर्तगत प्रत्येक टीबी यूनिट से टीमें बना कर जिले भर में टीबी के मरीज ढूंढे जाते हैं। इसके बाद उनका इलाज किया जाता है। जिले में 21 जनवरी से यह अभियान शुरू होना था। लेकिन एनएचएम के संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते यह अभियान लटक गया था। अब हड़ताल खत्म होने के बाद विभाग इस अभियान को दोबारा से शुरू करने जा रहा है। बुधवार से दस टीमें गांव-गांव जाकर टीबी के मरीजों को ढूंढेगी। बाद में उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा। साथ ही मरीजों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला क्षयरोग अधिकारी डा. सुनील मल्होत्रा ने बताया कि हड़ताल की वजह से एसीएफ को रोक दिया गया था। अब कर्मचारी वापस काम पर आए हैं। 6 फरवरी से एसीएफ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed