फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नगर शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी के खिलाफ शुरू हुई जांच

नगर शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी के खिलाफ शुरू हुई जांच

Wed, 02 Jan 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
नगर शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी के खिलाफ शुरू हुई जांच
फर्रुखाबाद। सीडीओ के आदेश पर जिला समन्वयक सरिता त्रिवेदी ने नगर शिक्षा अधिकारी और नगर क्षेत्र के एबीआरसी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इनके खिलाफ नगर संसाधन केंद्र में भरे जूता-मोजा और बैग को बेचने को ग्राहक की तलाश किए जाने का आरोप लगाया था। डीसी बालिका ने दोनों लोगों को नोटिस जारी कर लगाए गए आरोपों पर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी शिव नारायण ने डीएम से नगर शिक्षाधिकारी सोमवीर सिंह व एबीआरसी आलोक कुमार की शिकायत नवंबर में की थी। इसमें आरोप लगाया कि बीएसए कार्यालय परिसर में बने नगर संसाधन केंद्र और प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में छात्र-छात्राओं को बंटने वाले जूता-मोजा और बैग भरे हुए हैं। इनको बेचने के लिए नगर शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। वह इनको बेचकर धन का गबन करने की जुगाड़ में हैं। इस संबंध में जब नगर शिक्षा अधिकारी से जानकारी की तो उन्होंने एससीएसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डीएम ने सीडीओ को जांच करवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


सीडीओ ने बीएसए को जांच कर आख्या देने का आदेश छह दिसंबर 2018 को दिया था। बीएसए के आदेश पर डीसी बालिका शिक्षा सरिता त्रिवेदी ने जांच शुरू की। उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी आलोक कुमार को नोटिस जारी कर शिकायत में लगाए गए आरोप पर तीन दिन में जवाब देने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया कि तीन दिन में साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो माना जाएगा इस विषय में कुछ भी नहीं कहना है। तब प्रशासनिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed