फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   50 sugarcane farmers leave for Shahjahanpur to learn farming techniques

Farrukhabad News: खेती के गुर सीखने के लिए 50 गन्ना किसान शाहजहांपुर रवाना

Thu, 22 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 sugarcane farmers leave for Shahjahanpur to learn farming techniques
कायमगंज। गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के 50 गन्ना किसानों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रशिक्षण भ्रमण के लिए शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध परिषद रवाना हुआ। दल को चीनी मिल परिसर से जीएम रमेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण भ्रमण चीनी मिल एवं गन्ना विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। जीएम रमेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ने की नई एवं उन्नत प्रजातियों के साथ आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी देना है। इससे उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि गन्ना शोध परिषद में विशेषज्ञ किसानों को मिट्टी परीक्षण, उपयुक्त बीज का चयन, वैज्ञानिक बोआई विधि, उर्वरक प्रबंधन तथा रोग नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। यहां पर एससीडीएआई अशोक कुमार, सीसीओ प्रमोद यादव व गन्ना सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed