{"_id":"643053b906782acd400c3da6","slug":"50-bighas-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-farrukhabad-news-c-12-1-168553-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गेहूं की 50 बीघा फसल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गेहूं की 50 बीघा फसल जलकर खाक
Fri, 07 Apr 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। एचटी लाइन की चिंगारी से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। 11 ग्रामीणों को पांच लाख से अधिक का नुकसान हो गया। सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर नुकसान का मूल्यांकन किया।
थाना क्षेत्र के गांव कढि़उली निवासी राजाराम ने गांव में मेरापुर के गांव नगला लाहौरी निवासी किशनपाल की तीन बीघा खेत बटाई पर लेकर गेहूं की फसल की थी। खेत के ऊपर से एचटी लाइन निकली हुई है। शुक्रवार को लगभग तीन बजे तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण गांव लाहौरी निवासी जनवेश, रामकलेश, रामदीन, भवराज, रामदास, गांव कढि़उली निवासी नरेंद्र सिंह, शिशुपाल, राजेश, सुरेश, जसवंत के खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया। प्रधान शैलेंद्र सिंह की सूचना पर तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह, कानूनगो रामसिंह, लेखपाल आर्दश कुमार, अश्वनी कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान का मूल्यांकन किया।