फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   4800 in the name of the gas connections are charged Rs 5,500

गैस कनेक्शन के नाम पर 4800 से 5500 रुपये वसूले जा रहे

Mon, 27 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन के नाम पर भी जिले में अजब खेल चल रहा है। किसी गैस
विज्ञापन
एजेंसी पर कनेक्शन 3750 का है तो किसी पर 4200 रुपये का। कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं से 4800 से 5500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उस पर भी उपभोक्ता को पूरा सामान नहीं दिया जाता है।

जिले में करीब 17 गैस एजेंसियां हैं। इन पर घरेलू रसोई गैस कनेक्शन के नाम पर जमकर खेल हो रहा है। किसी एजेंसी पर कनेक्शन का रेट 3750 रुपये है तो किसी पर 4250 रुपये है। इसमें उपभोक्ता को गैस चूल्हा, भरा सिलेंडर, रेगुलेटर, रबर पाइप, लाइटर, गैस किताब और मोबाइल ट्राली दी जाती है। केवल गैस कनेक्शन का रेट 2000 रुपये है लेकिन उपभोक्ताओं

को खाली गैस कनेक्शन दिया नहीं जाता है। यही नहीं उपभोक्ताओं से कनेक्शन के नाम पर धन उगाही भी खूब की जा रही है। उपभोक्ताओं को 4800 से लेकर 5500 रुपये तक में कनेक्शन दिया जा रहा है। इसमें भी पूरा सामान मुहैया नहीं कराया जाता है। गढ़ी कोहना फाटक के रहने वाले खुशतर अंसारी बताते हैं कि उन्होंने एक महीने पहले 5300 रुपये में घरेलू रसोई

गैस का कनेक्शन लिया था। उन्हें भरा सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, गैस की किताब और रबर पाइप दिया गया था। आदाब खां कहते हैं कि करीब दो माह पहले उन्होंने पांच हजार रुपये में गैस कनेक्शन लिया था। उन्हें सिर्फ चूल्हा, रेगुलेटर, गैस की किताब, रबर और भरा हुआ सिलेंडर दिया गया था।
 
रसोई गैस कनेक्शन का रेट 2200 रुपये है। इसमें उपभोक्ता को भरा सिलेंडर, रेगुलेटर और गैस की किताब दी जाती है। खाली गैस सिलेंडर का कनेक्शन उपभोक्ता को तभी दिया जाता है, जब वह आईएसआई मार्क के चूल्हे की रसीद एजेंसी पर दिखाए। अगर उपभोक्ता चूल्हे की रसीद नहीं दिखा पाता है तो उसे फिर पूरा कनेक्शन लेना होता है। पूरे गैस कनेक्शन का रेट 4200 रुपये है। इसमें उपभोक्ता को सिलेंडर, चूल्हा, रबर पाइप  और किताब दी जाती है।-राजू शिवानी (संचालक-जयभैरव गैस एजेंसी)

नए गैस कनेक्शन में ज्यादा पैसे लेने की शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले को दिखवाएंगे। अगर किसी ने अधिक दाम देकर कनेक्शन लिया है तो मुझसे संपर्क कर सकता है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु द्विवेदी, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed