{"_id":"6a48051a1cd1de7bba04294e","slug":"480-seats-across-two-polytechnics-first-phase-of-counseling-begins-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110908-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो पॉलिटेक्निक में 480 सीटें, प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो पॉलिटेक्निक में 480 सीटें, प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन
फोटो-14 कायमगंज के कुरार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक। स्रोत: जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। जिले के दो राजकीय पॉलिटेक्निक में आठ ट्रेडें हैं, इनमें 480 सीटों के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। छात्रों के कागजात सत्यापन के लिए भोलेपुर स्थित जीटीआई को केंद्र बनाया गया है। इस कॉलेज में मात्र तीन ट्रेडें ही बची हैं। पीजीडीसीए ट्रेड को खत्म कर दिया गया है।
कायमगंज क्षेत्र के कुरार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं पीजीडीसीए ट्रेड हैं। जबकि भोलेपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी एवं टेक्सटाइल डिजाइन प्रिंटिंग ट्रेड हैं। यहां पहले चलने वाली पीजीडीसीए ट्रेड में एडमिशन न होने से उसे खत्म कर दिया गया है। दोनों ही कॉलेजों के सभी ट्रेडों में 60-60 सीटें हैं, ऐसे में कुल 480 छात्रों का प्रवेश होगा।
-- -- -- -- -- --
हेल्पलाइन नंबरों पर लें प्रवेश संबंधी जानकारी
दोनों कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी देख रहे विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसलिंग संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। संस्थान ने काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 8960954715, 8081130764, 9151026368 नंबरों पर कॉल करके काउंसलिंग संबंधी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शिक्षा का स्तर अच्छा करने का पूरा प्रयास : सुमित
कुरार राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सुमित मिश्रा ने बताया कि उनकी कोशिश है कि हर ट्रेड में मौजूद सभी 60 सीटें भर जाएं। आने वाला समय तकनीक का है। कालेज में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। शिक्षा का स्तर अच्छा बनाने के लिए वह भरसक प्रयास कर रहे हैं।