{"_id":"5c9bbb61bdec2214173a2aa0","slug":"41553709921-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलट पर भी होगी प्रत्याशियों की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलट पर भी होगी प्रत्याशियों की फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में ईवीएम की बैलेट यूनिट पर चस्पा मतपत्रों के साथ सर्विस वोटरों के लिए तैयार बैलेट पेपर पर पहली बार प्रत्याशियों की फोटो दिखाई देगी। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान में गड़बड़ी व भ्रम की स्थिति को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पहले 2014 में बैलेट पेपर पर सिर्फ प्रत्याशी के नाम और पार्टी का चुनाव चिह्न प्रदर्शित किया गया था। पहली बार लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट (ई-पोस्ट बैलट) की व्यवस्था की जा रही है।
ई-पोस्टल बैलेट, घोषणा पत्र सहित लिफाफों पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। मतगणना के समय इसी कोड की स्कैनिंग होगी। सर्विस वोटर के मतपत्र का क्यूआर कोड मैच होने पर बैलेट पेपर को काउंटिंग में शामिल किया जाएगा अन्यथा निरस्त माना जाएगा। पहले यह पोस्टल बैलेट डाक से भेजा जाता था। इससे सैन्य बलों के जवान दुर्गम इलाकों में तैनाती की वजह से मतदान भी नहीं कर पाते थे या फिर मतगणना के बाद बैलेट पेपर पहुंचते थे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार ई-पोस्टल की सुविधा दी जा रही है। इसमें कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पोस्टल बैलेट पर प्रत्याशी की फोटो भी छापी जा रही है।
विज्ञापन
पिन नंबर दर्ज कर मिलेगा पोस्टल बैलेट का प्रिंट आउट
उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होते ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोस्टल बैलट तैयार कर ई-मेल से सर्विस वोटरों के कार्यालय भेजा जाएगा। सर्विस वोटरों को एक पिन नंबर जारी होगा, वह इसी से पोस्टल बैलट पेपर का प्रिंट निकाल सकेंगे। वोटर को घोषणा पत्र बैलट के साथ लिफाफे में रखकर निर्वाचन अधिकारी को भेजना होगा।