फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गुझियों की मिठास पर छाएगी मेवा की महंगाई

गुझियों की मिठास पर छाएगी मेवा की महंगाई

Sat, 16 Mar 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
गुझियों की मिठास पर छाएगी मेवा की महंगाई
फर्रुखाबाद। इस बार होली पर गुझियों की मिठास पर मेवा की महंगाई की मार है। इस बार बाजार में मेवा के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े हैं। हालांकि इसका असर बाजार में नहीं दिखाई दे रहा है और लोग जमकर मेवा की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं, होली पर कपड़ों और जूतों आदि की भी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


होली के त्योहार को रंगों के साथ ही गुझियों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। गुझिया बनाए जाने के लिए मैदा, पिसी चीनी, काजू, चिरौंजी, किसमिस आदि की आवश्यकता पड़ती है। वहीं, नमकीन बनाए जाने के लिए भी मैदा की जरूरत होती है। होली को लेकर बाजार में लोगों ने मेवा और अन्य सामग्रियों की खरीद शुरू कर दी है। हालांकि इस बार मेवा के दाम पिछले साल की अपेक्षा बढ़े हैं। किसमिस 250 के बजाय 300, चिरौंजी 700 के बजाय 800, काजू 600 के बजाय 650 और मैदा 20 के बजाय 26 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पंसारी दुकानदार रामकिशन ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल मेवा पर महंगाई बढ़ी है। पर इसका असर बिक्री पर नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, होली को देखते हुए रेडीमेड और जूता-चप्पल की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, लालसराय पानी टंकी, घुमना बाजार, सेठ गली, होरीलाल मार्केट, स्टेट बैंक गली फर्रुखाबाद, भोलेपुर, कोतवाली रोड फतेहगढ़ और चूड़ी वाली गली आदि बाजारों में स्थित रेडीमेड और जूता-चप्पल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही रेलवे रोड, ठंडी सड़क और फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग स्थित शापिंग स्टोर में भी खरीदारी करने वालों की भीड़ नजर आई। यहां तो होली के तहत ऑफर भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed