{"_id":"66fdb051d85301e03b07f704","slug":"41-heads-honored-for-making-tb-free-and-five-for-better-cleanliness-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116187-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टीबी मुक्त बनाने में 41 और बेहतर सफाई में पांच प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टीबी मुक्त बनाने में 41 और बेहतर सफाई में पांच प्रधान सम्मानित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन पर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें टीबी मुक्त गांव बनाने में 41 प्रधान व बेहतर सफाई कराने में पांच प्रधानों के अलावा सफाई कर्मी सम्मानित किए गए।
जनपद में 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चला।अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद बेहतर सफाई कराने के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में हुए सम्मान समारोह में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र व सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बेहतर काम करने वालों की तारीफ की।
ग्राम पंचायत गुतासी के प्रधान आशीष मिश्र, सोताबहादुरपुर की तमन्ना, रामपुर मांझगांव की ज्योति सिंह, भटकुर्री के अरविंद सिंह व राजेपुर राठौरी के प्रधान प्रदीप गुुप्ता को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में जिले के टीबी मुक्त घोषित हुए 41 गांव के प्रधानों को भी सम्म्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा ब्लॉक राजेपुर के एडीओ अजीत पाठक, पांच पंचायत सहायक व 10 सफाई कर्मचारी, तीन खंड प्रेरक को विधायक ने प्रशस्तिपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रधान, जिला स्तरीय अधिकारी, पंचायत सहायक एक-एक टोपी उपलब्ध कराई गई। वहीं सफाई कर्मियों को टोपी के साथ एक शर्ट भी दी गयी। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को शॉल व मोमेंटों देकर, जबकि सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, डीपीआरओ राजेश चौरसिया को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विकास भवन सभागार में हुए समारोह में सीडीओ ने स्वच्छता पखवाड़ा के आइकॉन सुरेन्द्र पांडेय को मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया।