{"_id":"665618a55e87e031610336ff","slug":"400-houses-lost-electricity-for-12-hours-due-to-transformer-blowing-in-birrabagh-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-111806-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिर्राबाग में ट्रांसफार्मर फुंकने से 12 घंटे 400 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिर्राबाग में ट्रांसफार्मर फुंकने से 12 घंटे 400 घरों की बिजली गुल
Tue, 28 May 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बिर्राबाग में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 400 घरों की बिजली 12 घंटे तक गुल रही। मंगलवार दोपहर को ट्रांसफार्मर ठीक कर आपूर्ति शुरू की जा सकी।
लकूला उपकेंद्र से बिर्राबाग क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिर्राबाग में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से करीब 400 कनेक्शन हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगी देख मोहल्ले वालों ने बिजलीघर सूचना दी, जिस पर आपूर्ति बंद की गई। जेई राघवराम पांडेय ने मौके पर लाइनमैनों को भेजा।
इसके बाद ट्रांसफार्मर को ठीक करना शुरू किया गया। तेल अधिक गर्म होने के चलते मरम्मत करने में दिक्कत आई। मंगलवार दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। जेई राघवराम पांडेय ने बताया कि जर्जर बंच केबल में आग लगने के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया था। रात तीन बजे उन्हें सूचना मिली। रात में ही उन्होंने लाइनमैनों को भेजकर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया था।