फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   40 more including bike showroom owner infected

दरोगा के परिजन, सिपाही, बाइक शोरूम मालिक सहित 40 कोरोना संक्रमित

Sun, 06 Sep 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
40 more including bike showroom owner infected
बाइक शोरूम मालिक समेत 40 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 40 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दरोगा की मां, बेटा, बैंक कर्मी की पत्नी, बाइक शोरूम मालिक भीशामिल हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1515 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पूरे परिवार संक्रमित होने लगे हैं। कासगंज में तैनात फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी दरोगा की पत्नी तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकली थी। अब उनकी वृद्ध मां, पुत्र व घर में रह रही साले की बेटी भी संक्रमित हो गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी रिटायर्ड आडीटर व उनकी पुत्रवधू को संक्रमण ने चपेट में ले लिया। शमसाबाद थाने का सिपाही, शहर के मोहल्ला अमेठी जदीद निवासी महिला, अंडियाना निवासी ग्रामीण बैंक कर्मी की पत्नी, सेठ गली नेहरू रोड निवासी किशोर, भोलेपुर निवासी दो युवक, आवास विकास निवासी महिला व युवक, खैराती खां निवासी युवक, ग्राटगंज निवासी अधेड़, विकास नगर निवासी किशोरी व किशोर, जंगवाज खां निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्णबलराम नगर निवासी बाइक शोरूम मालिक, उनके आढ़ती भाई व वृद्ध मां भी संक्रमित निकले। क्षेत्र के गांव मुरान निवासी दो युवक, शमसाबाद के गांव खुड़ना निवासी एक ही परिवार के दो वृद्ध दंपति सहित 6 लोग, अजीत नगर निवासी वृद्ध के अलावा एक वृद्धा, बढ़पुर ब्लाक के गांव पचपुखरा निवासी वृद्ध, महिला व दो किशोर, कायमगंज सीएचसी का सैंपलिंग ड्यूटी में लगा वार्ड ब्वाय, रेलवे रोड निवासी अधेड़, गऊटोला निवासी किशोर, पहाड़ीमऊ निवासी युवती व जवाहर नगर निवासी युवक कोरोना की चपेट में आ गया है।

इससे जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1515 पहुंच गया। इनमें 627 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 449 होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। 23 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी, जबकि 416 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed