{"_id":"631f7247882b742a8219425f","slug":"40-denominations-hanged-due-to-server-failure-farrukhabad-news-knp7177888185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर में खराबी से 40 बैनामा लटके, बैरंग लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर में खराबी से 40 बैनामा लटके, बैरंग लौटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार दफ्तर के सर्वर में आई तकनीकी कमी के चलते 40 बैनामे नहीं हो सके। लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। देर शाम तक दफ्तर में अफरा-तफरी मची रही।
सदर तहसील के रजिस्ट्रार दफ्तर में रोजाना 90 से अधिक बैनामा हो जाते थे। सोमवार सुबह 10 बजे दफ्तर खुला। कंप्यूटर ऑपरेटर ने बैनामे का सॉफ्टवेयर खोला, तो पहले से पंजीकृत करीब 40 बैनामे नहीं मिले। इससे हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक सेंट्रल दफ्तर में बातचीत चलती रही, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद नए पंजीकरण शुरू किए गए। दोपहर डेढ़ बजे तक 39 पंजीकरण होने के बाद 12 सितंबर में पंजीकरण होना बंद हो गए। कंप्यूटर ऑपरेटर ने करीब 40 पंजीकरण 13 सितंबर की तारीख में किए। 30 बैनामे करने के बाद जब पंजीकृत 40वां बैनामा खोला, तो सॉफ्टवेयर ने निरस्त कर दिया।
‘अचानक सर्वर में दिक्कत हो गई। पुराने बैनामे हट गए। नए बैनामे भी दोपहर तक ही पंजीकृत हो सके। अब कल क्या होगा, इसकी जानकारी सुबह ही हो सकेगी। बहरहाल मुख्यालय पर सॉफ्टवेयर में काम चलने की बात कही जा रही है।’
विज्ञापन
-महेंद्र सिंह, प्रभारी सब रजिस्ट्रार, सदर तहसील।