{"_id":"b76fc8a9fcf0f8380d9a26c13bf99fa2","slug":"35-thousand-consumers-off-lpg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर बंद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अब अगर आपको रसोई गैस सिलेंडर लेना है तो पहले आधार कार्ड देना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों ने आधार कार्ड जमा न करने वाले लोगों की रसोई गैस आपूर्ति बंद कर दी है। रसोई गैस आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में गैस आपूर्ति के लिए करीब दो दर्जन से ज्यादा गैस एजेंसियां और करीब 1.53 लाख कनेक्शनधारक हैं। एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर आधारकार्ड की अनिवार्यता रखी गई है। जिले में अभियान चलाकर गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से आधार कार्ड जमा भी करवाए। अभी भी करीब 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड संबंधित गैस एजेंसियों पर जमा नहीं किए हैं। आधार कार्ड जमा न होने से उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने में काफी दिक्कतें आईं। इसको गंभीरता से लेते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने अहम निर्णय लिया कि ऐसे उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति ही बंद कर दी जाए, जिन्होंने आधार कार्ड जमा नहीं किए हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने जिले की सभी गैस एजेंसियों को पत्र भेजकर इसके आदेश दे दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों ने आधार कार्ड जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की रसोई गैस आपूर्ति बंद कर दी है। उपभोक्ता आनलाइन रसोई गैस बुक तो करा रहे हैं लेकिन जब वह संबंधित गैस एजेंसी पर बुकिंग का बाउचर लेने जाते हैं तो उन्हें नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जय भैरव गैस एजेंसी के संचालक राजू शिवानी बताते हैं कि पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर आधार कार्ड जमा न करने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद कर दी गई है। जो उपभोक्ता बाउचर लेने आ रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि आधारकार्ड जमा करने के बाद ही आपूर्ति दी जाएगी।
वर्जन
पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेशानुसार जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं की रसोई गैस आपूर्ति बंद कर दी जाए, जिन्होंने आधार कार्ड जमा नहीं किए हैं। जब तक उपभोक्ता आधार कार्ड जमा नहीं करेंगे, तब तक उन्हें रसोई गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी। जो लोग एलपीजी सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं। वह लोग भी संबंधित गैस एजेंसी पर सब्सिडी न लेने का पत्र दें। इसके बाद ही उन्हें भी रसोईगैस सिलेंडर दिया जाएगा। जिले के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं के रसोई गैस सिलेंडर बंद हो गए हैं। - गौरव गर्ग (क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ऑयल)