फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3312 youth shed sweat for Agniveer recruitment

3312 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के लिए बहाया पसीना

Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
3312 youth shed sweat for Agniveer recruitment
फर्रुखाबाद। अग्निवीर भर्ती में जनपद शाहजहांपुुर की तहसील सदर व पुवायां के 3312 युवाओं ने दौड़ लगाई। दोनों तहसीलों के 5214 युुवाओं ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में रविवार की शाम से ही जनपद शाहजहांपुर की तहसील सदर व पुवायां के युवा आने शुरू हो गए थे। उनके ठहरने की राजकीय बालिका इंटर कालेज में व्यवस्था की गई, कई युवा आंबेडकर तिराहे से लेकर स्टेडियम के आस पास फुटपाथ पर ही लेटे रहे। रात में सभी को बरगदियाघाट में एकत्र किया गया।
विज्ञापन

यहां सोमवार भोर साढ़े तीन बजे के बाद सेना के जवानों ने युवकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सभी युवाओं के प्रपत्रों की डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू बेल स्कूल के पास सेना के जवानों ने युवाओं की लंबाई व सीने की नाप जोख कर उनको करियप्पा मैदान में भेजा। वहां सोलह सौ मीटर की दौड़ पांच मिनट में पूरी करनेे वालों को रोक लिया गया। बाकी को बाहर कर दिया गया। इसके बाद युवाओं को लंबीकूद, बीम, जिग जैक वॉक अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भेजा गया।

एक साथ मैदान से युवकों के निकलने पर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने बड़ा चौराहे व आंबेडकर मूर्ति के पास से सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने भर्ती स्थल पर जाकर सुुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए।
आज संभल के युवा भर्ती में होंगे शामिल
सोमवार शाम से ही जनपद संभल के युवक फतेहगढ़ आने शुरू हो गए। मंगलवार सुबह संभल के युवा अग्निवीर भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed