{"_id":"66a6a77f51bceb0950007a47","slug":"33-thousand-kv-line-breakdown-lights-of-100-villages-went-off-for-12-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-113923-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 33 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन, 100 गांवों की बत्ती 12 घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 33 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन, 100 गांवों की बत्ती 12 घंटे गुल
विज्ञापन
अमृतपुर। 33 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के चलते तहसील उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली करीब 12 घंटे गुल रही। लाइन पर रखे पेड़ की डाल को हटाकर रविवार सुबह आपूर्ति बहाल की जा सकी, लेकिन चार घंटे बाद फिर लाइन ब्रेकडाउन हो गई। समाचार लिखे जाने तक फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक किया जा रहा था।
शनिवार रात बारिश होने के चलते तहसील क्षेत्र के लिए जाने वाली 33 केवी लाइन के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे रात करीब 10:20 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे तहसील, राजेपुर, अमृतपुर व सलेमपुर उपकेंद्र बंद हो गए। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया, लेकिन नहीं मिला। तहसील उपकेंद्र को बंद कर अन्य उपकेंद्रों को चालू कर दिया गया।
रविवार सुबह फाल्ट दूर कर 11:45 बजे तहसील उपकेंद्र से भी आपूर्ति चालू कर दी गई। दोपहर 3:50 बजे फिर 33 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे फिर बिजली गुल हो गई। एसडीओ सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि 33 हजार केवी लाइन फिर ब्रेकडाउन हो गई है, जिसे ठीक किया जा रहा है।