फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   33 postine mile

सेंट्रल जेल के कैदी व बंदी रक्षक सहित 33 संक्रमित

Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
33 postine mile
फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 33 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल के कैदी व बंदी रक्षक शामिल हैं। इससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2168 पहुंच गई है। इनमें 1639 मरीज ठीक हो चुके हैं। 37 संक्रमित मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। जिले में अभी 492 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। एहतियात बरतने के बावजूद अब कोरोना संक्रमण सेंट्रल जेल तक पहुंच गया है। जांच रिपोर्ट में चार कैदी व तीन बंदीरक्षक संक्रमित मिले। इससे अब सेंट्रल जेल में कुल संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। हालांकि सभी मरीजों को जेल में ही आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी दंपति भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शहर के मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत निवासी युवक, गढ़ी कोहना निवासी वृद्धा, आवास विकास कालोनी निवासी वृद्ध व युवती, गांव महरूपुर निवासी युवक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

44 की जांच, युवक निकला पॉजिटिव
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 44 लोगों ने कोरोना जांच कराई। इसमें नगला पजाबा निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 32 लोगों का नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed