फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3289 pending cases disposed of in National Lok Adalat

Farrukhabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 3289 लंबित मामले निस्तारित

Mon, 22 May 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
3289 pending cases disposed of in National Lok Adalat
फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के लंबित 3289 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 8,64,68,619 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने न्यायिक अधिकारी, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। सभी न्यायालयों में विभिन्न विभागों के मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। जिलाधिकारी न्यायालय में 17 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक के 441 मामले निस्तारित कर 4,44,95,000 रुपये वसूली की गई। 55123 बिजली बिल संबंधी मामलों का निस्तारण हुआ। वैवाहिक व पारिवारिक संबंधी 86, मोटर वाहन संबंधी 129, उपभोक्ता फोरम के 51 मामले निस्तारित कर 552884 रुपये धनराशि एवार्ड की गई। विभिन्न विभागों, कार्यालयों के कुल लंबित चल रहे 4133 मामलों में से 3289 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के 251678 मामलों में से 221079 निस्तारित किए गए एवं 8,64,68,619 रुपये जमा कराए गए। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार पाराशर, अपर जिला जज प्रथम विष्णु चंद्र वैश्य, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, सुमित प्रेमी, शैली राय, प्रवीन कुमार त्यागी, घनश्याम शुक्ला, शिवम कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, सांभवी, साक्षी मिश्रा, शिंजिनी यादव, विजय रतन गौतम आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed