फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   320 liters of methyl alcohol was caught

320 लीटर मिथाइल अल्कोहल पकड़ा गया

Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
320 liters of methyl alcohol was caught
कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होता है मिथाइल अल्कोहल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पिकअप से 320 लीटर मिथाइल अल्कोहल बरामद किया है। पुलिस ने चालक एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पिकअप चालक कच्ची शराब बनाने के लिए सप्लाई देने जा रहा था।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद के मुड़गांव के पास मंगलवार तड़के 3:30 बजे ग्रामीणों ने छिबरामऊ की ओर से आ रही पिकअप को पशु चोर होने के शक में रुकने का इशारा किया। इस दौरान चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के गांवों के लोगों ने ललकारते हुुए घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख चालक ने पिकअप को झाड़ियों में घुसा दिया और खुद गायब हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक पिकअप में चालक के साथ ही उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान पिकअप में मिथाइल अल्कोहल से भरी 40-40 लीटर की आठ कट्टियां मिली। दरोगा ललित कुमार ने इसे सीज कर आबकारी निरीक्षक विपिन राय को सूचना दी। पुलिस ने चालक एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने की कवायद चल रही है। मालूम हो कि मिथायल अल्कोहल से बनी शराब पीने से इलाके के कई लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस का मानना है कि यह मिथाइल अल्कोहल एटा क्षेत्र से आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed