{"_id":"5c83f8f5bdec221463258e8a","slug":"31552152821-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज बाइपास मार्ग पर जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज बाइपास मार्ग पर जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद-कायमगंज बाइपास मार्ग पर देवरामपुर गांव के पास मार्ग निर्माण होने से रूट डायवर्ट किया गया है। लेकिन रोडवेज बस के चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते वाहनों को लंबे लंबे जाम में फंसना पड़ता है।
फर्रुखाबाद से कायमगंज बाईपास रोड पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। यह मार्ग देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुरी तरह से टूटा था। अब इसका निर्माण कार्य चल रहा है। एक ओर सीसी रोड बनाई जा रही है।
इससे फर्रुखाबाद से जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर आईटीआई चौराहे से श्याम नगर, बघार होते हुए ढिलावल की ओर कर दिया गया है। आईटीआई चौकी के पास कोई पुलिस कर्मी तैनात न होने से अधिकांश रोडवेज बस चालक व अन्य वाहन चालक उस ओर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कुछ किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए वह लोग सीधे ही जाते हैं, इससे दोनों ओर से आ रहे वाहनों से रोड पर जाम लग जाता है।
इस मार्ग पर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे यह मार्ग लंबे समय से टूटा रहता है। इसी को देखते हुए यहां पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, दूसरी ओर पानी भरे रहने के साथ ही रोड की निर्माण सामग्री भी पड़ी रहती है।
फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग आगे जाकर अलीगंज एटा होते हुए दिल्ली को जोड़ता है। इससे इस मार्ग पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही रहती है। दो सैकड़ा के करीब रोडवेज बसें इस मार्ग से गुजरती हैं।
फर्रुखाबाद से कायमगंज बाईपास मार्ग पर देवरामपुर गांव में दो रेलवे क्रासिंग पड़ती हैं। एक फर्रुखाबाद कानपुर रेल मार्ग की व दूसरी फर्रुखाबाद-दिल्ली रेल मार्ग की। यह क्रासिंग बंद होने पर पूरे मार्ग में और ज्यादा जाम लग जाता है क्योंकि वहां से निकलने के लिए एक साइड का ही रोड होता है। जबकि, दोनों ओर के वाहन वहां पर एक साथ खड़े हो जाते हैं।
कायमगंज बाइपास मार्ग पर जाम से लोग परेशान
डायवर्जन का पालन नहीं कर रहे चालक
रोडवेज बसों के कारण होती ज्यादा समस्या