{"_id":"5c72c717bdec22738166728f","slug":"31551025943-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने देखा पीएम का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने देखा पीएम का लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ग्राम सभा जैतपुर में प्रधानमंत्री की मन की बात और किसान सम्मान निधि योजना का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लाइव प्रसारण देखा। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जगदीश किशोर ने किसानों को आय बढ़ाने के बारे में बताया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. आरएन सिंह, डॉ. प्रणवीर सिंह और डॉ. संजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार अमृतपुर तहसील में एसडीएम ईशान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी में किसानों ने पीएम का लाइव प्रसारण देखा। उधर, कमालगंज ब्लाक कार्यालय परिसर में भी किसानों को पीएम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।