{"_id":"18ee043adbdf9e1ba718d6de5fe57d97","slug":"315-gram-panchayats-working-off-of-nrega-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"315 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
315 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम बंद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में नई सरकार के बाद भी मनरेगा औंधे मुंह है। इस समय 315 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम बंद चल रहा है। इस पर सीडीआे और डीडीआे ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
जिले में 603 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 288 ग्राम पंचायतों में ही मनरेगा का काम चल रहा है। मनरेगा में लापरवाही पर बीडीओ मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, बढ़पुर और शमसाबाद को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा चुकी है। प्रधानाें को भी हाकिम हिदायतें दे चुके हैं। इसके बाद भी काम की रफ्तार धीमी है। प्रधानों ने अधिकारियाें से लेखपालों के पैमाइश न करने की शिकायतें की हैं। इसके लिए प्रधान समस्याओं का निराकरण न होना मान रहे हैं।
विज्ञापन
इनका कहना है कि लेखपाल पैमाइश नहीं करते हैं। इससे काम शुरू करने में व्यवधान आता है। महलई केे प्रधान बालकिशन और रायपुर खास के प्रधान ने लेखपाल के पैमाइश न करने की शिकायत सीडीओ से की। सीडीओ एसएन शुक्ल ने तहसीलदार को पैमाइश कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें अपने यहां मनरेगा से काम शुरू करवाएं। डीडीओ भगवती प्रसाद ने कहा कि मनरेगा में महिलाओं की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन