फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   31 policemen were fined for not following traffic rules

Farrukhabad News: ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले 31 पुलिसकर्मियों का चालान

Tue, 10 Jun 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
31 policemen were fined for not following traffic rules
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस लाइन मुख्यगेट के साथ ही अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 31 पुलिसकर्मियों समेत 86 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही 1.14 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी (टीएसआई) सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन मुख्यगेट, मिलिट्री चौराहा और रोडवेज बस स्टैंड फर्रुखाबाद में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन मुख्य गेट पर दोपहिया वाहनों से आने वाले महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के वाहन रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि चेक किए गए। चार पहिया वाहनों पर सवार लोग सीट बेल्ट नहीं लगाए थे, उनका भी चालान किया गया। बाइकों से फरियादी को लेकर आए लोगों को हेलमेट न लगाने पर बाहर ही रोका जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान आईं सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय ने भी वाहन चेकिंग अभियान का अवलोकन किया। टीएसआई ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 62 दोपहिया व 24 चार पहिया वाहनों के चालान किए गए। इनमें 31 पुलिसकर्मियों के वाहन भी शामिल हैं। इसके साथ ही 1.14 लाख जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed