{"_id":"5f80669d8ebc3e9b8e6920e9","slug":"31-people-infected-including-utensil-merchant-farrukhabad-news-knp587386590","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बर्तन व्यापारी सहित 31 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बर्तन व्यापारी सहित 31 लोग संक्रमित
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना जांच कराने को लगी लाइन।
- फोटो : FARRUKHABAD
बर्तन व्यापारी सहित 31 लोग संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 31 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें बर्तन व्यापारी, इलेक्ट्रानिक व्यापारी, छात्र शामिल हैं। जिले में अब तक 3464 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2614 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके। अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 805 केस एक्टिव हैं।
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी बर्तन व्यापारी, सेनापति स्ट्रीट निवासी इलेक्ट्रानिक दुकानदार, आवास विकास कालोनी निवासी युवक व अधेड़, पांचाल घाट निवासी महिला, गंगानगर कालोनी निवासी युवक, नगला लकूला निवासी युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी अधेड़ व युवक, जिला जेल चौराहा वनखड़िया निवासी डी-फार्मा की तैयारी कर रहा छात्र, शीशमबाग निवासी युवक भी चपेट में आ गया है। इसके अलावा गांव पंचम नगरिया निवासी किशोरी, जिठौली भरखा निवासी युवक, कमालगंज के प्रतापनगर निवासी युवक जहानगंज निवासी युवक, चार सैन्य कर्मी, शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी युवक, गांव चिलसरा निवासी वृद्ध, रोशनाबाद निवासी युवक भी संक्रमित मिला है।