{"_id":"6369512aaaf4445e18620322","slug":"31-lakhs-grabbed-in-the-name-of-doubling-the-amount-farrukhabad-news-knp7271198121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी में रकम दोगुनी करने के नाम पर 31 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड कंपनी में रकम दोगुनी करने के नाम पर 31 लाख हड़पे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चिटफंड कंपनी में रकम दोगुनी करने के नाम पर 31 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी विजय कुमारी, अमित कुमार, चंचला देवी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें आरोप लगाया फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पटिया वाली गली निवासी महिला व उसके भाई ने चिटफंड कंपनी में पांच वर्ष में रुपये दोगुना होने व कमीशन मिलने की बात कहकर काम करवाया।
सभी लोगों ने भाई-बहन के बताने पर चिटफंड कंपनी में वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक के लिए 31 लाख रुपये जमा करा दिए।
समय पूरा होने के बाद भाई-बहन ने उन्हीं रुपये से गेस्ट हाउस के पास प्लाट खरीदकर निर्माण कराया और वहां आफिस बना लिया।
रुपये मांगने पर आफिस बंद कर दिया। निवेशक अपने रुपये वापस मांगने कर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
इस मामले में डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने जांच की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने सभी लोगों को पूरे मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।