फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   305 patients consulted after getting free check-up

305 मरीजों ने नि:शुल्क जांच कराकर लिया परामर्श

Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
305 patients consulted after getting free check-up
शहर की आवास विकास कालोनी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जरूरतमंदों को क - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी स्थित आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को लगाए गए शिविर में 305 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने जांच कर मर्ज से निजात के लिए परामर्श दिया। शिविर में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक और बजाज आलियांज बीमा कंपनी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक ने शुभारंभ कर क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार के साथ गरीबों को कंबल वितरित किए। आवास विकास कालोनी स्थित द केयर हास्पिटल के फिजीशियन डॉ. केएम द्विवेदी ने डॉ. मानव द्विवेदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कादंबरी तोमर, देवेश कुमार व शैलेश यादव आदि टीम के साथ मरीजों की नि:शुल्क जांचें कीं।
विज्ञापन

मरीजों की बीएमआई, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर व अन्य जांचें कर डॉक्टरों ने उन्हें परामर्श दिया। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में मरीजों की भीड़ लगी रही। कुल 305 मरीजों की जांच कर स्वस्थ रहने के लिए परामर्श दिए गए। कोरोना से बचाव के लिए सुझाव व कोविड नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और मास्क बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी। शिविर में अशोक कुमार मिश्रा, बीडी पांडेय, आरके राठौर, रतन सिंह, वीके सोनकर, आशीष तिवारी, जावेद अली, तन्मय तिवारी, हिमांशु शुक्ला भी मौजूद रहे।

शहर की आवास विकास कालोनी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में लगे स्वास्थ्य श

शहर की आवास विकास कालोनी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में लगे स्वास्थ्य श- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed