फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   268 acres of forest land will be occupied free

अमेठी कोहना में 268 एकड़ वनविभाग की भूमि होगी कब्जामुक्त

Wed, 01 Jul 2020 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
268 acres of forest land will be occupied free
वन विभाग की 268 एकड़ भूमि होगी कब्जा मुक्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से सटी ग्राम पंचायत अमेठी कोहना में वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। रेत की भूमि बंजर में दर्ज कर पट्टा भी किया गया। अब पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके बाद भी बढ़पुर विकास खंड की शहर से सटी ग्राम पंचायत अमेठी कोहना में 11 अक्तूबर 1952 को 268 एकड़ रेत की भूमि वन विभाग के नाम दर्ज की गई थी। रेत की भूमि का पट्टा नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी वर्ष 1973-74 में क्षेत्रीय लेखपाल ने कागजों में हेराफेरी कर इस भूमि को बंजर में दर्ज कर दिया। इसके बाद र्ष 1992, 93, 94, 2003 व 2010 तक इस भूमि पर 226 लोगों को पट्टे दिए गए। इस पूरी भूमि पर लोगों का कब्जा हो गया।
विज्ञापन

कब्जे के चलते वन विभाग के पास पौधरोपण को भी भूमि नहीं बची। इस मामले का एसडीएम सदर अनिल कुमार ने संज्ञान लिया और सभी फाइलें तलब कर लीं। कुल 226 लोगों के पट्टों की 6 फाइलें तैयार की गई हैं। इनकी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2003 व 2010 में किए गए पट्टों के निरस्तीकरण के लिए फाइल जिलाधिकारी न्यायालय में भेजी जा चुकी है। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर खाली कराया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में भी सरकारी भूमि के चिह्नीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed