{"_id":"6769af139442ca20f106b634","slug":"250-villages-lost-electricity-due-to-fault-in-main-line-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-118921-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मेन लाइन में फाल्ट से 250 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मेन लाइन में फाल्ट से 250 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
कंपिल। मेन लाइन में फाल्ट होने से दो उपकेंद्रों से जुड़े करीब 250 गांवों की बत्ती गुल गई। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। इस दौरान क्षेत्रवासियों को पानी की दिक्कत का सामना करना पडा। 12 घंटे बाद खराबी दूर हो सकी। स्थानीय लोगों ने जेई को हटाने की मांग की है।
33/11 विद्युत उपकेंद्र कंपिल से धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप, रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप सहित चार फीडरों से कस्बे सहित करीब 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। वहीं सिवारा विद्युत उपकेंद्र से सिवारा, गौरखेड़ा, शादनगर सहित तीन फीडरों से करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार रात करीब 10 बजे नरैनामऊ के पास हाई टेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे कंपिल उपकेंद्र से जुड़े चारों फीडर से कस्बे के इकलहरा, मधवापुर, सिंघनपुर, धर्मपुर, कटिया, होतेपुर सहित करीब 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। वहीं सिवारा उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडर बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा हो गया। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। सुबह महिलाओं को पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ी। सोमवार सुबह बिजली कर्मियों ने लाइन में फाल्ट खोजकर,करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बार-बार बिजली खराब होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जे ई को बदलवाने की मांग की है। जेई ओपी सिंह ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी है।