फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 thousand reward was caught in the encounter

मुठभेड़ में घायल 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward was caught in the encounter
फर्रुखाबाद। इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने रात में ही उससे पूछताछ की। एसपी ने बताया कि बदमाश पर तीन जिलों में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।
मऊदरवाजा थाना पुलिस एसओजी के साथ रविवार रात करीब 12 बजे शमसाबाद मार्ग पर अर्रापहाड़पुर गांव की ओर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
करीब सवा 12 बजे एक बाइक सवार युवक आता दिखा। रोकने पर उसने बाइक भगाई तो फिसलकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों को नजदीक आता देख उसने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस न भीे घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन बदमाश ने फायरिंग बंद नहीं की। भागने का प्रयास करते वक्त पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी।
इससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम शिवा गिहार उर्फ कचरा निवासी गिहार बस्ती भोगांव मैनपुरी बताया।
उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई। शिवा पर 25 हजार का इनाम है। उस पर जिले के कई थाना क्षेत्रों के अलावा मैनपुरी, कासगंज में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश शिवा को रात एक बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा ने अस्पताल पहुंचकर बदमाश से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिवा शातिर बदमाश है। वह अपराध करने की फिराक में था। उसकी कई दिन से तलाश थी। उसके पास से बरामद बाइक भी शहर से ही चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed