फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 thousand prize killer arrested with pistol

Farrukhabad News: वृद्ध की हत्या करने के मामले में 25 हजार का इनामी तमंचा समेत गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 08 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize killer arrested with pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रुखाबाद जिले में बहाना बनाकर घर से ले जाए गए वृद्ध की हत्या करने के मामले में नामजद 25 हजार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वह छह माह से फरार चल रहा था। तीन अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। मऊदरवाजा थाने के गांव हथियापुर निवासी महिपाल सिंह (65) शहर के मोहल्ला कटरा बख्शी निवासी साढ़ू के यहां आए थे।

विज्ञापन


तीन नवंबर 2022 को गांव के ही लालू नाई, अमित यादव, मुन्नालाल यादव व अवनीश यादव उसे बहाने से अपने साथ ले गए। उसी दिन हत्या कर शव मोहम्मदाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग के किनारे पानी के गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा लिखकर लालू, अमित और मुन्नालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मौका पाकर अवनीश फरार हो गया। पुलिस के प्रयास के बावजूद पता न लगने पर उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी दरोगा इंद्रजीत ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह आठ बजे जसमई अंडरपास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed