फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 thousand loss due to cylinder fire

Farrukhabad News: सिलिंडर में आग से 25 हजार का नुकसान

Tue, 30 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 30 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
25 thousand loss due to cylinder fire
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर एक पापड़ी विक्रेता की दुकान में घरेलू सिलिंडर से आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। दुकान में करीब 25 हजार रुपये का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने बालू व पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुराना पांचाल घाट निवासी सौरभ मिश्रा ने दशहरा पर्व के लिए लगे मेले में पापड़ी की दुकान लगाई थी। पहली सीढ़ी के पास दोपहर करीब तीन बजे भट्ठी जल रही थी, उसी समय अचानक सिलिंडर का पाइप निकल गया। इससे तेजी से गैस निकलने लगी और आग लग गई। तेज हवा से दुकान भी जलने लगी। आसपास लगी दुकानों में भगदड़ मच गई। लोगों ने पानी और बालू से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा करीब 25 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमित शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने व्यवसायिक कार्य में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग देख दुकानदार को फटकार लगाई। उन्होंने कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed